Trending

Jaunpur News : पूर्वांचल में उद्योग अकादमिक सहयोग की अपार सम्भावनाएं: संजीव कोठारी

टीम संचार सेतु

इण्डस्ट्री के साथ मिलकर करेंगे शोध: कुलपति
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी द्वारा आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को उद्योग-अकादमिक सम्पर्क कार्यक्रम के अन्तर्गत उद्योग-अकादमिक सहयोग के माध्यम से अगली पीढ़ी की प्रतिभा को सशक्त बनाना: रणनीतियां और आगे का रास्ता विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान पीयू-कैट 2025 के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अडानी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के रणनीति एवं डिजिटल सलाहकार एवं पूर्व प्रमुख तकनीकी-वाणिज्यिक संजीव कोठारी ने कहा कि पूर्वांचल में उद्योग अकादमिक सहयोग की अपार संभावनाएं है। उद्योग और अकादमिक समन्वय का दोनों को फायदा मिलता है। इंडस्ट्री का फायदा है कि उन्हें कुशल लोग मिल जाते है और उन्हें प्रशिक्षण नहीं देना पड़ता। अकादमिक लाभ शिक्षक प्रशिक्षण, प्रासंगिक पाठ्यक्रम, बेहतर प्लेसमेंट, वित्तपोषित प्रयोगशालाएँ और अनुसंधान है।
पूविवि की कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञान का उपयोग अगर उद्योग नहीं पा रहे है तो यह चिंता का विषय है। उद्योग और अकादमिक दूरी को कम किया जाएगा। विश्वविद्यालय इस दिशा में हर स्तर पर काम करेगा। उद्योगों के साथ मिलकर शोध भी किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके।
इसी क्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह, सेंट्रल ट्रेनिंग प्लेसमेंट एंड एक्यूवेशन सेंटर के प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी ने भी विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ धीरेन्द्र चौधरी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव बीएल आर्य, प्रो. मानस पांडेय, प्रो प्रमोद यादव, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, राहुल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. रसिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. आई.आर. पाठक, डॉ. प्रियंका सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!