Trending

Jaunpur News : ​मर्जर आदेश शिक्षा के संवैधानिक अधिकार की अवहेलना: अटेवा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अटेवा के जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह व जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय ने सपा विधायक पंकज पटेल मुंगराबादशाहपुर से मिलकर परिषदीय विद्यालयों में हो रहे मर्जर आदेश से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि यह संविधान द्वारा निःशुल्क शिक्षा के अधिकार को प्रभावित कर रहा है। मर्जर आदेश का पुरजोर विरोध होगा। ज्ञापन देने सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष रोहित सिंह, संरक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा, अमित उपाध्याय, चंद्रमणि, वेद प्रकाश उपाध्याय, अनुज कुमार, सौरभ सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, शिव प्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!