Trending

Jaunpur News : ​डीजे मशीन पर चोर ने किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

टीम संचार सेतु

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर निवासी आशीष सेठ पुत्र सुरेन्द्र सेठ के घर के बाहर डीजे से बंधा वाहन खड़ा था गुरुवार की बीती रात चोर घर के बाहर खड़ी डीजे वाहन से दो मशीन, एम्प्लीफायर व दो बटर फ्लाई लाइट निकालकर फरार हो गया। सुबह जब भुक्तभोगी की नींद खुली तो वाहन से सामान गायब देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। तत्पश्चात चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके ए वारदात का मुआयना करने पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर भुक्तभोगी आशीष सेठ ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार को थानाध्यक्ष द्वारा जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
बजरंगनगर में घर के बाहर खड़ी डीजे वाहन से चोर बड़े ही इत्मिनान से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के चोरी की वारदात कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो 3 मिनट 55 सेकंड का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर गमछे से चेहरे को पूरी तरह से बांध वाहन पर खड़ा होकर चाकू से रस्सी काटकर सामान को निकाल रहा है।
मामले के ट्वीट के बाद मचा हड़कम्प
बजरंगनगर डीजे वाहन की चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही किसी ने मामले को लेकर ट्वीट कर दिया। ट्वीट होते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि थाना प्रभारी चंदवक द्वारा अवगत कराया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!