Trending

Jaunpur News : ​आजमगढ़ पुलिस ने आरोपी के घर चस्पा की नोटिस

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। जनपद आजमगढ़ की देवगांव कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार को फरार आरोपी सर्वेश यादव पुत्र रामवध यादव निवासी मीरपुर केराकत के घर पर 82 की नोटिस चस्पा की। न्यायालय के आदेश पर पल्हना चौकी प्रभारी विशाल चक्रवर्ती व का0 पवन गौड़ द्वारा सर्वेश यादव को फरार घोषित कर अपराधी के घर डुगडुगी पिटवाकर दो गवाहो के समक्ष नोटिस चस्पा की। विदित हो कि सर्वेश यादव पर आजमगढ़ पुलिस ने 309(4) BNS के तहत कार्यवाही की गई है। इस बाबत पल्हना चौकी प्रभारी ने बताया कि अपराधि की कई बार गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। मगर नहीं मिला। साथ ही अपराधी अधिपत्र के तामील से बचने के लिए अपने को छिपा रहा था, इसलिए न्यायालय के आदेश पर अपराधी के घर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!