Trending

Jaunpur News : ​मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। बताते हैं कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहरीर दिया कि 4 जून बुधवार को उनकी पुत्री एक विद्यालय से पढ़कर वापस घर जा रही थी। रास्ते में परऊपुर गांव निवासी करन पटेल पुत्र दिनेश पटेल उसे बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार 6 जून को उक्त आरोपी के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!