Trending

Jaunpur News : ​पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ यादव की मनायी गयी 4वीं पुण्यतिथि

टीम संचार सेतु

जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि नगर के रूहट्टा में स्थित दिव्यांग विद्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर स्व. यादव के पुत्र ओम प्रकाश यादव अधिवक्ता ने दिव्यांग बच्चों को पेन, पेंसिल एवं कापी के साथ बच्चों के बैठने के लिये दरी और नाश्ता वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अमित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बृजेश यादव एडवोकेट पूर्व महामंत्री, डा. सत्य प्रकाश संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, प्रदीप तिवारी सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!