Trending

Jaunpur News : ​अब तक 1001 युवाओं को किया गया ऋण वितरित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने बताया मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी का युवाओं के लिए रोजगार के दृष्टिगत युवाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वावलम्बी बनाने की दिशा में शुरू की गई इस दूरदर्शी पहल जिसमें 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान है जिससे युवा किसी भी क्षेत्र में अपना स्वयं का उद्यम शुरू कर सके तथा लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद का लक्ष्य 2200 निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन, बैंकर्स सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के समन्वय से मात्र 3 महीने की अवधि में ही 26 जून 2025 तक 1001 सीएम युवा उद्यमी विकास योजना अंतर्गत पात्र युवाओं को ऋण वितरित किए जा चुके हैं।
उन्होंने सभी बैंकर्स, युवाओं और संबंधित विभाग के साथ इस योजना में लगे हुए अधिकारियों का आभार किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लाभार्थी धनराशि का सदुपयोग करते हुए अपना उद्यम शुरू करें तथा देश के आर्थिक विकास में योगदान दें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!