Trending

​Sultanpur : भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित रहा रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन: फतेह बहादुर

टीम संचार सेतु

करौंदी कला, सुल्तानपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित राम चरन सिंह इण्टरमीडिएट काॅलेज रवनियाॅ में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अनुक्रम में कार्यक्रम आयोजित करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के संयुक्त निर्देशन में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला सह संयोजक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर कि जीवन भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उनके पदचिह्नों पर चलकर हम भारत के गौरव को पुनर्स्थापित कर सकते हैं। जिला कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सिंह राणा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का विराट व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक है। लोक कल्याण, संस्कृति संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, प्रकृति-पर्यावरण संवर्धन सहित राष्ट्र हित के लिए किये गए कार्य उनके विराट व्यक्तित्व की पहचान है
कार्यक्रम को भाजपा नेता मनोज सिंह व सूरज सिंह ने भी सम्बोधित किया। आगन्तुक अतिथियों का आभार प्रधानाचार्य सभाराज यादव तथा संचालन डाॅ. प्रदीप दूबे ने किया। इस अवसर पर अरूण सिंह, कृष्णमन सैनी, विजय सिंह, शक्ति प्रकाश सिंह, ज्योति बाला, विमलेश शुक्ल, जगदीश, रवीन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, शिव प्रसाद सिंह सहित तमाम शिक्षक, शिक्षणेतर, कर्मचारी, बच्चे आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!