Trending

काला फीता बांध कर सिंचाई कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु



पदों के कम करने या खत्म करने को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन।

वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई कॉलोनी में सभी सिंचाई कार्यालयों के कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांध कर विरोध दर्ज कराते हुए राजकीय कार्य किया गया। काला फीता बांध कर विरोध जताने का कारण सिंचाई विभाग में विभिन्न संवर्गों के पदों को खत्म या कम किए जाने को लेकर था। दो दिवसीय 20 व 21 मई के विरोध प्रदर्शन में आज मंगलवार को पहले दिन सिंचाई विभाग के विभिन्न संगठनों द्वारा काला फीता बांध कर (राजकीय कार्य करते हुए) सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया। जिसमें लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी के विनोद कुमार श्रीवास्तव व कनीज फातिमा प्रशासनिक अधिकारी,  रत्नेश प्रसाद, संगणक, साधना श्रीवास्तव, प्रधान सहायक, मो0 आरिफ अंसारी व दीनानाथ वरिष्ठ सहायक, सुनील कुमार भारती आदि शामिल होकर विरोध दर्ज कराया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!