Trending

Jaunpur News : ​भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

टीम संचार सेतु

चंदवक, जौनपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सेना के सम्मान में पूर्व जिलाउपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के प्रभारी डॉ. नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा गाजीपुर रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा से चलकर पुरानी बाजार, वाराणसी रोड, आजमगढ़ रोड होते हुए गांधी पार्क में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान सेना के सम्मान में नारेबाजी करने के साथ साथ भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिन्दाबाद जैसे राष्ट्रवाद से संबंधित गगनभेदी नारे लगाएं गए। तिरंगा यात्रा में अखिलेश सिंह, बालेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, चंद्रिका यादव, नन्दलाल सिंह, जिलापंचायत सदस्य उषा किरन, जूही सिंह, राम प्रकाश सिंह, अरुण सिंह, विनोद सिंह, नंदलाल प्रजापति, धीरज सिंह, नखड़ू सिंह, अनिल पांडेय, आलोक दुबे, रामभुवन सिंह, विशम्भर गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय सोनकर, एमपी सिंह, बबलू सिंह, वरुण सिंह, बृजेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामधनी, सुधीर कुमार सिंह, राम अवध सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!