Trending

Jaunpur News : ​शहीद राजेश बिंद की मनाई गई सातवीं पुण्यतिथि

टीम संचार सेतु

मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करियांव निवासी शहीद राजेश कुमार बिंद की 7वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक निवास पर मनाई गई। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें याद किया। गौरतलब हो कि शहीद राजेश कुमार बिन्द केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 206 कोबरा बटालियन में रहते हुए देश की सेवा में 24 मई 2018 को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देते हुए वीरगति को प्राप्त हुएथे। शहीद राजेश बिन्द के स्वजन, क्षेत्रवासी एंव केंद्रीय रिजर्व बल पुलिस प्रयागराज द्वारा उनके पैतृक निवास स्थान करियांव, थाना मीरगंज मछली में 7वां शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद की पत्नी उषा देवी, माता प्रभावती बिंद, सीआरपीएफ जवान प्रयागराज संतोष कुमार यादव, केंद्रीय रिजर्व पुलिस की तरफ से माल्यार्पण कर नमन किया गया। शहीद की पत्नी उषा बिंद ने बच्चों समेत भींगी पलकों से शहीद स्थल पर पूजा पाठ सुनकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जज सिंह अन्ना, बृजेश कुमार सरोज, रामचंद्र बिन्द सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!