Trending

Jaunpur News : ​गरीबों एवं असहायों की सेवा संगठन का उद्देश्य: चन्द्रशेखर यादव

टीम संचार सेतु

नेवढ़िया, जौनपुर। राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के सेवा के 7 साल पूर्ण हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष आस्था माथुर एवं नीरज जी के दिशा निर्देश में भारत वर्ष में सभी पदाधिकारी हर्षोल्लास के साथ संगठन की स्थापना दिवस मनायें। संगठन की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जौनपुर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बनवासी बस्ती में जाकर मिठाई, फल, बिस्किट आदि गरीबों को देकर उन सभी के साथ संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। श्री यादव ने कहा कि यह संगठन गरीब—असहाय लोगों की मदद के लिए इसकी स्थापना की गयी है। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक आस्था मथुर एवं नीरज तथा अमन माथुर के साथ मिलकर पूरे भारत में गरीब, बेसहारा को मदद करने व न्याय दिलाने का कार्य करते हैं।
जिलाध्यक्ष ने अपने क्षेत्र में संगठन के उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा करके लोगों को संगठन के विषय में बताया और अपने अधिकारों के बारे में सभी लोगों को जागरूक किया। साथ ही कहा कि कोई भी समस्या हो तो हमारे संगठन से संपर्क करें। हम आपकी हर संभव न्यायोचित मदद करेंगे। गरीबों एवं पिछड़ों की सेवा ही हमारे संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। श्री यादव क्षेत्र के सभी लोगों को संगठन के 7 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुये एक—दूसरे को मिठाई खिलायी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!