Trending

Jaunpur News : ​भारत के क्रान्तिकारी वीर सावरकर की मनाई गई जयन्ती

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के हनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा भारत के क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, चिन्तक, समाज सुधारक, इतिहासकार, कवि, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदर्शी राजनेता वीर सावरकर की जयंती मनाई गई। राष्ट्रवीर सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने वीर सावरकर जी की कविता से प्रारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय उपाध्याय ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों से सभी को प्रभावित किया। शिवम जायसवाल ने भी उनके जीवनकाल में घटे घटनाक्रम पर चर्चा किया। कार्यक्रम में रोहित साहू, डॉ. सूरज जायसवाल, नीरज सेठ, सौरभ सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, मंगल सेठ, प्रीतम सेठ, शुभम आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!