Trending

Jaunpur News : ​टीडी टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की स्वास्थ्य विभाग टीम ने मंगलवार को सबरहद स्थित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में टीडी टीकाकरण कैंप आयोजित किया। इस कैंप में 10 और 16 वर्ष के बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीके लगाये गये। इस मौके पर डा. फैजान अंसारी ने बताया कि टिटनेस से शरीर में अकड़न, सुस्ती, दौरा पड़ना और शरीर का धनुष के आकार में टेढ़ा होना जैसे लक्षण हो सकते हैं। डिप्थीरिया, जिसे गलाघोटू भी कहा जाता है, गले में सूजन, खराश और सांस लेने में परेशानी का कारण बन सकता है। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से बचाना है। कार्यक्रम में डा. समरीन, अवधेश तिवारी, अशोक यादव, स्कूल के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!