Trending

Jaunpur News : ​निदेशक ने की उत्पीड़न सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार राज्य कार्यालय लखनऊ वी0के0 सिंह ने कलेक्ट्रेट में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के उत्पीडन संबंधी प्रकरणों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने जनपद में विभिन्न थानों में पंजीकृत और लम्बित अभियोगों की क्रमवार समीक्षा करते हुए उन मुकदमों की अद्यतन स्थिति और अनुसचित जाति के व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में की जानकारी प्राप्त किया।
निदेशक ने निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलतापूर्वक और निष्पक्ष होकर कार्य करते हुए प्रकरणों का निस्तारण किया जाय। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति से सम्बन्धित मुकदमों में सावधानीपूर्वक परीक्षण करते हुए आवश्यक  कार्यवाही की जाय।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने निदेशक को आश्वस्त कराया कि उनके दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!