Trending

Jaunpur News : ​परीक्षा देने जा रहे छात्र की हुई हत्या

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर—रायबरेली मार्ग पर समाधगंज बाजार के पास कुरनी पंचायत भवन के पास युवा की चाकू घोंप हत्या कर दी गई। मरने तक मारते रहे बदमाश जब तक युवक मर नहीं गया। लाश की सूचना पाकर सिकरारा थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार से पहले कुरनी पंचायत भवन के सामने जौनपुर रायबरेली हाईवे पर बुधवार की सुबह घर से डी फार्मा की परीक्षा देने जा रहे छात्र अनुज यादव (21) पुत्र भोला यादव जमालपुर (छितरा) घर से प्रसाद इंस्टीटयूट जौनपुर में परीक्षा देने के लिए 6:30 बजे निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार से पहले कुरनी पंचायत भवन के सामने बाइक सवार लोगों ने बुधवार को सुबह सवा सात बजे छात्र अनुज पर चाकू से कई बार गर्दन पर वार किया जब तक कि वह मर नहीं गया। राहगीरों की मानें तो उक्त स्थान पर पीछे से आए बाइक सवार युवक ने हमला करना चाहा तो अनुज जान बचाने के लिए गाड़ी हाइवे के बगल एक गिट्टी बनाने वाली कंपनी की तरफ लेकर भागा, लेकिन बदमाश उसका पीछा कर उस पर चाकुओं से गर्दन पर कई बार किये। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही उसकी माैत हो गई। जब युवक गिर गया तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। मारने वाले का पता लगाने प्रभारी निरीक्षक विनीत राय मृतक के गांव में पहुंचे। बताया जाता है कि आरोपी उसी गांव का है।उसके घर पुलिस गई लेकिन आरोपी घर नहीं जाकर मौके से भाग निकला। उसके परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं मृतक अनुज के शव को सिकरारा पुलिस कब्जे में लेकर थाने पर लौट आई। घर पर मां गीता देवी ही मिलीं। मृतक अनुज के बड़े भाई अरुण यादव मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उसके पिता भोला यादव भी मुंबई में ही हैं। मृतक की मां के साथ ग्राम प्रधान थाने पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही पूरी करने में जुटे गए थे। दिनदहाड़े लबे रोड हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहाैल है। मौके पर सीओ सदर सहित कई थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!