Trending

Jaunpur News : यूबीआई ने सुशील के परिजनों को सौंपा दुर्घटना बीमा लाभ

टीम संचार सेतु

जौनपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रामदयालगंज शाखा ने अपने ग्राहक स्वर्गीय सुशील कुमार मिश्र निवासी ग्राम इंदरियां, पोस्ट रामदयालगंज, जिला जौनपुर के परिजनों को उनके बचत खाते से जुड़े एटीएम कार्ड में निहित दुर्घटना बीमा के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। सुशील कुमार मिश्र, जो अपने रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रह रहे थे, का कुछ समय पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। उनके पीछे उनकी वृद्ध मां, पत्नी सुषमा देवी, एक पुत्र और दो पुत्रियां शोकाकुल परिवार के रूप में रह गए हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार एवं उप क्षेत्र प्रमुख (व्यवसाय) राकेश कुमार द्वारा स्वर्गीय मिश्र के नाबालिग पुत्र प्रभाकर मिश्र एवं उनकी माता सुषमा देवी को बीमा राशि का चेक औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार ने उपस्थित ग्राहकों को एटीएम कार्ड से जुड़े विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की भी जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार तिवारी, उप शाखा प्रमुख चारु श्रीवास्तव, ऋण अधिकारी अंकुर अग्रवाल, दीपक यादव, आशीष मिश्र एवं अन्य ग्राहकगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!