Trending

Jaunpur News : ​जौनपुर में पहली बार होगा लोक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद में पहली बार रंगमंच प्रेमियों के लिए व्यापक स्तर पर नाट्य एवं कला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) एवं संस्कार भारती, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। 10 दिवसीय इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को लोक नाट्य के विविध स्वरूपों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से बड़े बच्चों के लिए रखा गया है, जिसमें उन्हें नाट्य विधाओं की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। कार्यशाला का संचालन जाने-माने नाट्य प्रशिक्षक अवधेश श्रीवास्तव करेंगे। यह कार्यशाला 1 से 10 जून 2025 तक प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक बीआरपी इण्टर कॉलेज में आयोजित होगी। आयोजन समिति में डॉ. ज्योति दास अध्यक्ष, राजकमल कोषाध्यक्ष एवं अमित गुप्ता महामंत्री की प्रमुख भूमिका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!