Jaunpur News : प्रमुख सचिव ने अस्थायी गो आश्रय स्थल शाहपुर का किया निरीक्षण

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग पशुधन दुग्ध एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन (नोडल अधिकारी) के0 रविंद्र नायक ने स्थानीय विकास खंड के अस्थाई गो आश्रय स्थल शाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने संरक्षित गोवंश के संबंध में जानकारी लिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोआश्रय स्थल में लगभग 265 गोवंश संरक्षित किये गये हैं। नोडल अधिकारी ने गोवंश को दिए जाने वाले चारे, पेयजल की उपलब्धता, चारागाह की जमीन, इयर टैगिंग इत्यादि के संबंध में जानकारी लेते हुए सीवीओ को निर्देशित किया कि नेपियर घास लगाई जाय तथा गोबर से वर्मिकंपोस्टिंग की जाय। पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से गोवंशो के स्वास्थ्य की जांच की जाय। इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो। नोडल अधिकारी द्वारा विधि-विधान से गौमाता की पूजा अर्चना की गईं और उन्हें गुड और केला खिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान लाल साहब यादव, केयर टेकर राहुल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم