Trending

Jaunpur : ​पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने साइन किया एमओयू

टीम संचार सेतु

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थापित कौशल विकास केन्द्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए कोर्स चलाए जाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक मयंक गंगवार एवं विश्वविद्यालय के कौशल विकास की नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने लखनऊ में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। अब राजकीय प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जायेगा। गुरुवार को नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कुलपति को समझौता पत्र सौंपा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण लोगों को आत्मनिर्भर बनाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे। विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र में परिसर के विद्यार्थियों, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं कम पढ़े-लिखे युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जायेंगे। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय प्रताप सिंह एवं डॉ. रसिकेश एवं अन्य उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!