Trending

Jaunpur : ग्रामीणांचलों में प्रतिभा की कमी नहीं निखारने की जरूरत: डीएम

टीम संचार सेतु

जेईई मेंस के टॉपर विवेक गुप्ता को किया गया सम्मानित
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के एबीएस इंटर नेशनल स्कूल में बुधवार को उत्कृष्ट छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। ऐसे में विद्यालय के चेयरमैन ने अंगवस्त्रम व बुकें देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी प्रतिभा छुपी हुई है जिसे निखारने की जरूरत है शिक्षक और परिजन बच्चों को शिक्षा देने के लिए आगे बढ़े और हौसला बढ़ाए।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेईई मेंस परीक्षा में 99.83 अंक प्राप्त करने वाले छात्र विवेक गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन संजय सिंह, बदलापुर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, डायरेक्टर सतीश सिंह, प्रधानाचार्य रोहित सिंह, विवेक श्रीवास्तव, कंचन, थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!