Trending

Jaunpur : ​रत्नाकर चौबे बनाये गये ब्राह्मण संगठन के जिलाध्यक्ष

टीम संचार सेतु

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया मनोनीत
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के ढेमा गांव में रविंद्र मिश्र के यहां अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. की बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय द्वारा बिशुनपुर मझवारा सिरकोनी निवासी रत्नाकर चौबे को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर प्रमाण पत्र दिया गया।
वहीं डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र को मुख्य संरक्षक अतिरिक्त प्रभार जौनपुर व अनिरूद्ध तिवारी को बदलापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारी नियुक्त किये गये।
इस अवसर पर राम दयाल द्विवेदी, अजय त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, कैलाश शुक्ला, कृष्णा उपाध्याय, रमापति मिश्रा, माताफेर मिश्र, महेंद्र उपाध्याय, अमितेंद्र तिवारी, अरविंद मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज, चक्रपति उपाध्याय, राम सहाय पाण्डेय, शशिकांत पाठक, उदयभान पाण्डेय, अनुज मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!