Trending

Jaunpur : ​गिनीज बुक का रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर जौनपुर के डॉ. हरेंद्र सिंह किए गए सम्मानित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। दुबई में एक संस्था द्वारा एक दिन में 12,721 शुगर की जांच के गिनीज बुक में दर्ज विश्व रिकॉर्ड को डॉ. हरेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट द्वारा ध्वस्त करने के लिए राष्ट्रीय मधुमेह की संस्था आरएसएसडीआई की यूपी चैप्टर के आगरा में आयोजित कांफ्रेंस में सराहा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने देश प्रदेश के नामी गिरामी चिकित्सकों की उपस्थिति में इस अभियान की प्रशंसा की एवं एक दिन में रिकॉर्ड लोगों को मधुमेह प्रति जागरूकता अभियान अबकी बार 20 हजार पार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए डॉ हरेंद्र देव सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मधुमेह के प्रति देशव्यापी एवं विश्वव्यापी अभियान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट एवं डॉ हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए इस जागरूकता अभियान को मॉडल बताया।
ज्ञातव्य हो कि विगत 1 जनवरी 2025 को कृष्णा हार्ट केयर मैटरनिटी एवं ट्रॉमा सेंटर की संस्था कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट ने पूर्वांचल के प्रमुख जिलों सहित जौनपुर के सभी प्रमुख स्थानों पर कैंप लगाकर कुल 21,500 लोगों का निशुल्क मधुमेह परीक्षण किया। यह कार्य नि:शुल्क और एक दिन के अंदर किया गया जो कि विश्व रिकॉर्ड है। इसके पहले दुबई में एक संस्था द्वारा कुल 12,721 लोगों का एक दिन में जांच किया गया था, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दिया गया था। कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट द्वारा किए गए इस मधुमेह परीक्षण की पूरी रिकॉर्ड गूगल सीट पर सुरक्षित रखा गया है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!