Trending

Jaunpur : ​दीनदयाल जी महान चिन्तक व कुशल संगठनकर्ता थे: पूर्व विधायक

टीम संचार सेतु

नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद की अध्यक्षता में मनी पुण्यतिथि
जौनपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक, शुचिता के आधार स्तम्भ, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक राष्ट्र ऋषि दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिन्तक व कुशल संगठनकर्ता थे। उनके जैसी महान विभूति का जन्म हिन्दुस्तान में हुआ यह हम सभी भारतवासियों के लिये गर्व का विषय है। उपरोक्त बातें पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर के खरका कालोनी स्थित दीनदयाल पार्क में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुये कही।
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी बूथों पर मनायी गयी। बूथ पर मनाये जाने वाली जयंती में सभी बूथ अध्यक्षगण, शक्ति केन्द्र संयोजक, नगर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। संगोष्ठी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्वच्छता अभियान चला पंडित जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पांडेय ने कहा कि दीनदयाल जी की मान्यता थी कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं है, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल एवं अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की विचारधारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को "एकात्म मानववाद" की प्रगतिशील विचारधारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं नेता थे। संगोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दक्षिणी डॉ कमलेश निषाद ने किया। अन्त में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सरस गौड़, डॉ ब्रह्मेश शुक्ला, सुधांशु सिंह, सिपिन रघुवंशी, महेन्द्र गुप्ता, राजेश कन्नौजिया, दीपक मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, जय विजय सोनकर, संदीप जायसवाल, सत्येंद्र सिंह मुन्ना, निशाकांत द्विवेदी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी, शिवकमल मौर्य, गौरव जायसवाल, अनुज मौर्य, बसंत प्रजापति, रोहित सिंह भारद्वाज, नीरज मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, रत्नेश मौर्य, महेश गुप्ता, श्रवन मौर्य, सभासद जितेन्द्र कुमार, प्रदीप तिवारी, धर्मवीर सिंह, विजय सोनकर, अंशु मौर्य, राखी सिंह, सुधांशु विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, शुभम निषाद, सुनील सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!