Trending

Jaunpur : ​संकट मोचन मन्दिर पर अखण्ड राम चरित मानस पाठ का आयोजन

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। नगर के आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में स्थित संकट मोचन मन्दिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 फरवरी को वार्षिकोत्सव श्रृंगार, अखण्ड राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। रातभर कर्णप्रिय राम चरित मानस पाठ चलता रहा। मंगलवार की सुबह पाठ संपन्न होने के बाद विधि-विधान से मन्दिर पुजारी सच्चिदानन्द तिवारी द्वारा हवन पूजन कराया गया, जिसमें उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा यजमान रहे। तत्पश्चात भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र व ग्रामीणांचल से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यजमान श्री विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष बसन्त पंचमी के दिन अखण्ड रामायण पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ और दूसरे दिन भंडारा के साथ समापन होता है। यह कार्यक्रम लगभग 20 वर्षों से होता चला आ रहा है। आयोजन में चंद्रजीत मौर्य, जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, मनीष धर्मरक्षक, विनीता मौर्य, प्रिंसिपल राधा श्रीवास्तव, सत्यम गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, गोपाल कश्यप, बृजनाथ जायसवाल, धर्मचंद गुप्ता, परविंदर गुप्ता सच्चिदानंद मौर्य, पन्ना सेठ  आदि का सराहनीय योगदान रहा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!