Trending

Jaunpur : ​थाने के सामने मंदिर से चोरी हुई चांदी की मुकुट का नहीं हुआ खुलासा

टीम संचार सेतु

खुलासा की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात करेंगे व्यापारी
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना के ठीक सामने स्थित मंदिर से मां दुर्गा की चांदी की मुकुट चोरी हुए दो सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के पुजारी और व्यापारी जल्द ही एसपी डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात कर घटना के खुलासे का मांग करेंगे। जलालपुर कस्बे में स्थित मंदिर से मुकुट चोरी की घटना बीते 12 जनवरी को हुई थी। जब भक्त मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मां दुर्गा के सिर से चांदी की मुकुट गायब था। पहले लगा कि शायद किसी श्रद्धालु ने सफाई के लिए मुकुट हटाई होगी, लेकिन बाद में साफ हो गया कि मुकुट चोरी हो चुका है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोग और श्रद्धालु पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जब थाना के सामने स्थित मंदिर से चोरी हो सकती है और पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही, तो अन्य स्थानों की सुरक्षा का क्या होगा? इस संबंध भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जलालपुर अभिषेक कुमार गुप्ता ने कहा कि मुकुट चोरी का खुलासे की मांग को लेकर जल्द ही व्यापारी एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!