Trending

Jaunpur : ​नियमित करें आसनों एवं प्राणायामो का अभ्यास: राज यादव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। रामकिशुन सिंह महाविद्यालय में बीएड विभाग के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए आयोजित 3 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर समापन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने छात्राध्यापकों एवं छत्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, ध्रुवासन सहित तमाम आसनों एवं भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। योग के माध्यम से हम तनावरहित और अपने व्यक्तित्व तथा चरित्र में भी सुधार लाते हैं तथा चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं लेकिन इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता हैं। हम ये जानने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से तथा श्वसन में लाभ देता हैं। जब आप सुन्दर विचारों के संग होते हैं तो जीवन यात्रा शांति, खुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती हैं। योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही मानसिक रूप से मजबूती देता है योग न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, बल्कि वह हमें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। मन के नियंत्रण से ही योग मार्ग में आगे बढ़ा जा सकता है, इससे हमारी मानसिक बुराइयां दूर होती हैं। इस मौके पर सहायक प्राचार्य सिद्धार्थ शंकर सिंह, शेष  कुमार यादव, आनंद दूबे, शरद सिंह, रमेश चंद्र मालवीय, धर्मसेन सिंह, अम्बुज सिंह, नीलेश पाठक, धनंजय सिंह, स्वेच्छा प्रजापति, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!