Trending

Jaunpur : ​पंचायत भवन निर्माण विवाद हुआ निस्तारित: नायब तहसीलदार

टीम संचार सेतु

विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। विकास खंड बक्शा के चकपटैला गांव में पंचायत भवन निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। राकेश यादव द्वारा रोके जाने के विवाद पर नायब तहसीलदार नितिन, अतुल साथ में विकास खंड बक्शा के बीडीओ पियूष त्रिपाठी, कानूनगो अशोक ,लेखपाल शुभम श्रीवास्तव, शैलेंद्र, अमरजीत आदि पहुंचकर स्थान का निरीक्षण व जायजा लिया। मौके पर निस्तारित करते हुए नायब तहसीलदार ने आदेश दिया कि पंचायत भवन का निर्माण शीघ्र कराया जाय। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी कमलेश खरवार, थाना बक्शा से हल्का इंचार्ज हृदयादनंद, बृजेश मिश्र, सिपाही प्रेमचंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!