Trending

Jaunpur : ​समाजसेवी ने 5 दर्जन श्रद्धालुओं को कराया संगम में स्नान

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। टीकेयू पब्लिक स्कूल के संचालक व समाजसेवी देवेश उपाध्याय ने महाकुंभ में अपनी तरफ से क्षेत्र के 5 दर्जन लोगों को बस से ले जाकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करवा कर पुण्य अर्जित किया। रविवार की सुबह श्री उपाध्याय द्वारा की गयी नि:शुल्क बस सेवा खुटहन चौराहे से 60 स्नानार्थियों को लेकर प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। बस में महिलाएं, बुजुर्ग सब उत्साहित होकर हर हर गंगे, हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए प्रस्थान किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को जागृत रखने के लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को धार्मिक एवं सामाजिक कार्य अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर प्रवीण उपाध्याय, ज्ञानचंद गुप्ता, सुनील उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, पीयूष, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!