Trending

Jaunpur : ​बीआरसी में हुई चोरी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

चोरी हुए उपकरण बरामद, आरोपी भेजे गए जेल
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा जूनियर विद्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन 4 युवकों को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। वहीं पुलिस ने चोरी हुए उपकरण भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को सीओ गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि बीआरसी के कार्यालय समन्वयक किशन सिंह ने शुक्रवार की देर रात चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर मामले की जांच शुरू किया। घटना के तीसरे दिन सीएससी बरसठी के पास से मुखबिर खास की सूचना पर 4 संदिग्धों की पहचान हुई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों में श्रीतम मौर्य पुत्र सुरेश, गोविंद बिंद पुत्र सुभाषचंद्र, पवन बिंद पुत्र गंगाप्रसाद निवासी सरसरा व नीलेश उर्फ धीरज पुत्र महेंद्र निवासी हंसिया थाना बरसठी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्होंने चोरी किए गए सभी उपकरण पुलिस के सामने बरामद कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए उपकरणों में 8 मॉनिटर, 7 सीपीयू, 3 प्रिंटर तथा 1570 रुपए बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को 305 (ए), 317 (2), भादवि व 305 (ई), 331 (4), 317 (2) बीएनएस की धारा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सीओ गिरेन्द्र सिंह ने बरसठी पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए उपकरण बरामद कर लिए हैं और चारों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेश यादव, निरीक्षक प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक छीतेश्वरनाथ तिवारी सहित दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!