Trending

Jaunpur : ​नरेंद्र मोदी विचार मंच ने विशाल खिचड़ी सहभोज भंडारे का किया आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद की गंगा जमुना तहजीब को बरकरार रखते हुए नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नवाब युसूफ रोड पर एक विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी के दिन प्रयोग होने वाले सामान लाई, चिवड़ा, गट्टा आदि पैकेट में बनकर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कोतवाल मिथलेश कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। खिचड़ी सहभोज में लगभग 500 से अधिक लोगों ने खिचड़ी का आनंद उठाया। अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है लोगों ने खिचड़ी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश साहू, पवन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष संदीप शेट्टी, अनीश मिश्रा, श्रेयांस मिश्रा, नरेंद्र, शैलेंद्र, पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडे, मुस्लिम मंच के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान साथ में महिला शाखा जिला महामंत्री गीता, बबीता, सलोनी, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू दीदी सलोनी, संचार प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव समेत सभी लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!