Trending

Jaunpur News : घर का ताला तोड़ कर नगदी और आभूषण की चोरी का आरोप

Hindi News



खेतासराय। नगर के गोलाबाजार मोहल्ला में बंद पड़े एक घर से नगदी समेत हजारों रुपये कीमत के आभूषण चोरी हो गए। मंगलवार की सुबह दरवाजे का ताला टूटा देख पीड़ित ने चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गोलाबाजार निवासी अमरदीप सिंह मौर्य का आरोप है कि सुबह घर पर गये तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में रखी आलमारी भी टूटी मिली। जिसमें 10 हजार रुपये, पांच ग्राम सोने की चेन लाकेट और 10 ग्राम बचकानी चांदी की चेन गायब थे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार जिस घर में चोरी का आरोप लगाया जा रहा है वह घर आरोप लगाने वाले के भाई का घर है। आधी रात तक उस मकान में पार्टी हुई थी। पूछताछ में कोई स्पष्ट नहीं बता रहा है। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!