Trending

Jaunpur News : पिलकिछा घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Hindi News
डेढ़ सौ वर्ष पुराने मंदिरों का कराया गया जीर्णोद्धार, स्नान-दान के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक मेला




खुटहन (जौनपुर)। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर स्नान-दान किया। इसके बाद घाट के समीप स्थित भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, मां दुर्गा और शिवजी के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने इन मंदिरों का निर्माण स्व. गया दत्त उपाध्याय ने कराया था। तभी से उनके परिवार के लोग मंदिरों की देखभाल करते आ रहे हैं।

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व सौरभ उपाध्याय उर्फ चंदन, नरेंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवम, शुभम और कुणाल उपाध्याय ने सामूहिक सहयोग से मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। पर्व पर मंदिरों की साज-सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। स्नान-पूजन के साथ यहां ऐतिहासिक साप्ताहिक मेला भी शुरू हो गया। यह मेला कृषि उपकरणों और मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!