पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जौनपुर 21 नवम्बर, 2026 (सू0वि0) - अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जनपद में 17 नवम्बर, 2026 से प्रारंभ होकर 26 दिसम्बर, 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित विशेष तिथियों 21 एवं 22 नवम्बर तथा 28 एवं 29 नवम्बर, 2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन तिथियों पर सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं।
विशेष अभियान के तहत आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में विशेष अभियान का विधान सभा 364 बदलापुर के अन्तर्गत मतदेय स्थल संख्या-154, सरोखनपुर श्री कृष्णा नगर जू०हा० कक्ष संख्या-1 व 155, सरोखनपुर श्री कृष्णा नगर जू०हा० कक्ष संख्या-2 व 156, सरोखनपुर श्री कृष्णा नगर जू०हा० कक्ष संख्या-3 व 157, सरोखनपुर श्री कृष्णा नगर जू०हा० कक्ष संख्या-4 व 158, सरोखनपुर श्री कृष्णा नगर जू०हा० कक्ष संख्या-5 व 159, सरोखनपुर श्री कृष्णा नगर जू०हा० कक्ष संख्या-6 व 160, सरोखनपुर श्री कृष्णा नगर जू०हा० कक्ष संख्या-7 व 161, प्रा०वि० सरोखनपुर प्रथम व 162, प्रा०वि० सरोखनपुर द्वितीय कक्ष संख्या-1 व 142, प्रा०वि० भलुआहीं कक्ष संख्या-1 व 143, प्रा०वि० भलुआहीं कक्ष संख्या-2 व 144, प्रा०वि० भलुआहीं कक्ष संख्या-3 व 145, प्रा०वि० भलुआहीं कक्ष संख्या-4 व 137, प्रा०वि० पुरानी बाजार कक्ष संख्या-1 व 138, प्रा०वि० पुरानी बाजार कक्ष संख्या-2 व 139, प्रा०वि० पुरानी बाजार कक्ष संख्या-3 बूथों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बूथ लेबल अधिकारियों को नये मतदाता को जोड़ने, मृतक हो चुके मतदाताओं को अपमार्जित करने व मतदाता सूची में परिलक्षित हो रही सभी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष अभियान की निर्धारित तिथियों पर सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं को पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, प्रवासी भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए, अपात्र अथवा मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन, निवास परिवर्तन अथवा ईपिक प्रतिस्थापन के लिए फॉर्म-8 प्राप्त किए जा रहे हैं। सभी प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि बीएलओ बूथ पर आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करें तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा नाम हटवाने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचक नामावली शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाई जा सके।
