Trending

Jaunpur News : विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मछुआरा पंजीकरण शिविर आयोजित

Naya Savera Network

मत्स्य विभाग ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

जौनपुर, 21 नवंबर। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को मत्स्य विभाग के कार्यालय में राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) के तहत मछुआरा पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मत्स्य पालकों और मछुआरों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया गया।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम नारायण तिवारी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से मछुआरों तथा मत्स्य पालकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना, मत्स्य पालन को बढ़ावा देना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और मछुआ कल्याण कोष सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा मत्स्य पालकों के लिए पर्यटन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा मोपेड विद आइस बॉक्स योजना के संबंध में भी बताया गया।

राम नारायण तिवारी ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से मछुआरों और मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण तथा जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित लोगों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।

विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में एनएफडीपी योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों का पंजीकरण किया गया। विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया और योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग सरकारी सुविधाओं से जुड़ सकें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!