Trending

Jaunpur News : एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनी फरियादियों की समस्याएं

Naya Savera Network

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!