Trending

Jaunpur News : मदरसा बोर्ड परीक्षा 2027 के आवेदन 23 नवंबर से होंगे शुरू

Naya Savera Network

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षाओं के लिए 15 दिसंबर तक भरे जाएंगे आवेदन

जौनपुर, 21 नवंबर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा वर्ष 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होगी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र भरने के संबंध में रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, 704 जवाहर भवन, लखनऊ की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से अरबी और फारसी विषयों की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी फारसी/अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी/अरबी) की वार्षिक परीक्षा वर्ष 2027 आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आवेदन करना होगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 23 नवंबर 2026 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, आवेदन से संबंधित चालान जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने संबंधित मदरसों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी कर लें, ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और निर्धारित तिथियों का पालन करना सभी संबंधित संस्थानों एवं अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!