वाराणसी। साल 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने रामविलास पाल को काशी क्षेत्र किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।रामविलास पाल इससे पहले दो बार भाजपा के मछली शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनकी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने में उनका अनुभव उपयोगी माना जा रहा है। काशी क्षेत्र में किसान मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए किसान मोर्चा की जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। पाल की नियुक्ति के जरिए भाजपा संगठन ग्रामीण और किसान वर्ग तक पहुंचना चाहती है. रामविलास पाल के सामने अब काशी क्षेत्र में किसान मोर्चा को सक्रिय करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की गतिविधियों को गति देने की चुनौती होगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी नई जिम्मेदारी को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Varanasi News : रामविलास पाल बने भाजपा के काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष
October 04, 2026
Tags