Trending

Jaunpur News : मनबढ़ों की पिटाई से किशोर घायल

Naya Savera Network

खेतासराय। नगर में होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर से रविवार की शाम दवा लेकर घर जा रहे एक किशोर को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल किशोर का पीएचसी सोंधी में देर रात उपचार कराया गया। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारुफपुर निवासी 15 वर्षीय अब्दुल करीम पुत्र सोहराब का आरोप है कि वह शाम को होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर जा रहा था। पुरानी बाजार में बड़ी मस्जिद के पास चार लोगों ने अकारण रोककर उस पर हाकी डंडे और पंच से हमला कर दिए। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर हमलावर उसे घायल करके जान से मारने की धमकी देते हुए भाग लिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!