Trending

Jaunpur News : निर्माण रोकने की नोटिस देने पहुंचे नगर पंचायत लिपिक से गाली-गलौज का आरोप

Naya Savera Network

मड़ियाहूं स्थानीय नगर के खैरूद्दीन गंज मोहल्ले में बिना नक्शा पास कराए कराए हो रहे निर्माण को रोकने की नोटिस देने पहुंचे नगर पंचायत के लिपिक के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के लिपिक श्याम नारायण मिश्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लिपिक के अनुसार 30 सितंबर की शाम करीब 03 बजे वह खैरूद्दीन गंज मोहल्ले में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे एक निर्माण कार्य को रोकने के लिए नोटिस लेकर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर धमकी दी। घटना के बाद लिपिक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!