Trending

Jaunpur News : राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने शिक्षक सभागार भवन का किया लोकार्पण, किया पौधरोपण

Naya Savera Network

सिकरारा (जौनपुर)। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौरा परिसर में नवनिर्मित शिक्षक सभागार भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। विद्यालयों में नए कक्षों, सभागारों एवं स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की आवश्यकताओं को पूरा करना है, जिसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी से कर रही हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा कि विकासखंड में शिक्षकों के लिए कोई सभागार उपलब्ध नहीं था। इस समस्या से सांसद को अवगत कराने पर उन्होंने अल्प समय में शिक्षकों को भव्य एवं बहुउद्देशीय सभागार की सौगात प्रदान की, जिसके लिए समस्त शिक्षक उनके आभारी हैं।

इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में सांसद को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्लॉक के शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय मिश्र, हीरालाल गौतम, राजेंद्र उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष अजय पांडेय, मृत्युंजय सिंह, मयेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सतीश सिंह, देशबंधु यादव, जितेंद्र उपाध्याय, रवि मिश्र, राजीव उपाध्याय, शैलेश सिंह देव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र उपाध्याय ने की। संचालन शैलेश चतुर्वेदी तथा आभार ज्ञापन अनुपम श्रीवास्तव ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!