Trending

Jaunpur News : सरौनी गांव में गोली चलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Naya Savera Network

गोबर रखने का विवाद खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील

पुलिस मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई ने जुटी

केराकत जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरौनी पूरब पट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह गोबर रखने के विवाद को लेकर कन्हैया मौर्य ने अपने पट्टीदार समरबहादुर मौर्य को गोली मार कर घायल कर दिया।वहीं हाथापाई के दौरान बंदूक की बट से वार किए जाने से कन्हैया भी घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम कन्हैया मौर्य और उनकी पत्नी सुभावती देवी समरबहादुर के खेत में गोबर की खाद डाल रहे थे। समरबहादुर ने विरोध करते हुए खाद खेत से हटवा दी और दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। शुक्रवार की सुबह दोनों फिर खेत में खाद डालने लगे। इस पर समरबहादुर और उनके चचेरे भाई अमरबहादुर ने विरोध किया।
 
बाएं जांघ में गोली लगते ही जमीन पर गिरा अधेड़

आरोप है कि इसके बाद कन्हैया घर जाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर और और अमरबहादुर पर निशाना साधा,लेकिन वह शोर मचाते हुए घर के भीतर भाग गए। इसके बाद कन्हैया ने समरबहादुर पर गोली चला दी। गोली उनकी बाएं जांघ में जा लगी,इसके बाद समरबहादुर ने कन्हैया को दौड़ाकर बंदूक छीन ली और उसकी बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान समरबहादुर भी घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।सूचना पर पहुंची पुलिस बंदूक कब्जे में लेकर कन्हैया को हिरासत में ले लिया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कन्हैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!