Trending

Jaunpur News : पूजा पंडालों में मूर्तियां स्थापित करने का सिलसिला शुरू

Naya Savera Network

जौनपुर। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा पूजनोत्सव के लिए पूजा पंडालों में मूर्तियां ले जाने का का सिलसिला शुरू हो गया है। डीजे के संगीत के साथ दुर्गा पूजा समिति के लोग ट्रैक्टर पर पंडालों तक ले जाने लगे हैं। पूजा पंडालों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। पूजा पंडालों में घट स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा और पूजनोत्सव के बाद पूजा पंडालों के पट इसी दिन खुद जाएंगे। हालांकि कि कुछ पूजा पंडालों में नवरात्र की सप्तमी को पंडालों के पट खुलते हैं। आज सुबह से ही पूजा समिति के लोग मूर्तिकारों के यहां से मां दुर्गा के साथ अन्य प्रतिमाएं वाहनों से पंडाल तक ले जाना शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार खेतासराय क्षेत्र में कुल 63 स्थानों पर विभिन्न दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल बनाए जाते हैं।‌ पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होते ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!