Trending

Jaunpur News : कालरात्रि के दिन श्री मां आधाशक्ति दक्षिणा काली माता का हुआ भव्य श्रृंगार

Naya Savera Network

मां काली श्रृंगार दर्शन के लिये उमड़े भक्त

जौनपुर। शहर के सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप  स्थित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। पूर्वान्चल में ऐसे आकर्षक भव्य कालिका धाम मंदिर की महिमा अत्यन्त निराली है। यहां माँ का दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सप्तम कालरात्रि शनिवार को सुबह मां द​क्षिणा काली का भव्य श्रृंगार कर पूजन अर्चन आरती करके पट खोल दिया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। सुबह से लेकर देर रात्रि तक मां काली का दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। शारदीय नवरात्र सप्तमी के दिन नव दुर्गा का सांतवां स्वरूप कालरात्रि है। मां दक्षिणा काली के दर्शन करने के लिए दूर-दराज से लोग काफी संख्या में यहां पर आते हैं। यहां पर नवरात्र के पहले दिन से ही मां भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। कालरात्रि का दिन माँ दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए आए श्रद्धालु नारीयल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगाए। मां के जयकारे व घंटे घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण जागृत हो गया। कालरात्रि के दिन दक्षिणा काली मंदिर पर कवित्री विभा तिवारी व प्रिया सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने देवी पचरा गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 में हुई। यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है।  मां काली की उपासना से मानव जीवन में सुख शांति, आरोग्यता,शत्रु नाश होता है। अतः कलयुग में काली जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। 

इस दौरान भाजपा महामंत्री पियूष गुप्ता, राम अवतार यादव,ओम प्रकाश जायसवाल, दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल , एसपी सिंह जाम, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, पप्पू सिंह,अमित निगम, दीपक  श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी, मनीष सोनकर, विक्रम गुप्त,सर्वेश सिंह,भानु मौर्या, विपिन सिंह व वंदेश सिंह मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!