Trending

Jaunpur News : हादसे को दावत दे रहे हैं सड़क पर घूमते आवारा पशु

Naya Savera Network

खेतासराय नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। आवारा पशु जहां किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं वहीं सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु हादसे का सबब बने हुए हैं। 
क्षेत्र में बढ़ते आवारा पशुओं के प्रति प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।‌ जिसके चलते किसानों की धान की फसल बर्बाद हो रही है। सड़कों पर इन आवारा पशुओं के घूमने या बैठे रहने के दौरान राहगीरों को दुर्घटना का भय बना रहता है। रात्रि में प्रायः कोई न कोई पशुओं से टकरा कर घायल हो जाता है।‌ राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ए पर गुरैनी बाजार के पास आवारा पशु अक्सर घूमते देखे जा सकते हैं।‌ दिन में एक साथ कई आवारा पशुओं के सड़क पर आ जाने से यातायात प्रभावित हो जाता है।‌ पड़ोसी गांव अर्जनपुर निवासी पूर्व प्रधान शत्रुघ्न यादव ने बताया कि आवारा पशुओं से फसल बर्बाद हो जा रही है। रखवाली करने के बावजूद रात में मौके मिलते ही आवारा पशु फसल चर जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में घूम रहे दर्जनों आवारा पशुओं की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की प्रशासन से मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!