Trending

Jaunpur News : जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Naya Savera Network

जौनपुर, 06 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 
      बैठक में सभी चार्ज अधिकारियों को आगामी द्वितीय चरण के जनगणना कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

           जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने, पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में उपनिदेशक अजय कुमार द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) से संबंधित रणनीति एवं तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!