Trending

Jaunpur News : पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का जज पद पर चयन, महाविद्यालय ने किया सम्मानित

Naya Savera Network

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर स्थित सार्वजनिक महाविद्यालय में बुधवार को खुशी का माहौल रहा। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का जज के पद पर चयन होने पर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वह बीएन बलराम दुबे की बेटी हैं।

महाविद्यालय के प्रबंधक उदय सिंह ने विजय लक्ष्मी दुबे को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके परिवार, महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उदय प्रकाश सिंह, डॉ. प्रणव कुमार गुप्ता, विनोद तिवारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विजय लक्ष्मी दुबे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवार ने उनकी सफलता को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!