Trending

Jaunpur News : भरत मिलाप मेले के लिए डिवाइडर हटाने की मांग, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में भरत मिलाप रोशनी मेले को देखते हुए जौनपुर और प्रयागराज मार्ग पर लगे डिवाइडर हटाने की मांग की गई है। भरत मिलाप रोशनी मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ‘पिंटू’ ने जॉइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार और प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने डिवाइडर हटवाने का भरोसा दिया है।

महासमिति के अध्यक्ष ने बताया कि 27 और 28 अक्टूबर को भरत मिलाप मेला आयोजित होगा। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक चौकियां और डीजे निकलते हैं। चौकियां करीब 12 से 14 फीट चौड़ी होती हैं और बिजली की झालरों से सजाई जाती हैं।

सड़क के बीच डिवाइडर होने से दोनों तरफ केवल सात से आठ फीट जगह बचती है। ऐसे में चौकियों और डीजे को निकालने में परेशानी होगी। संकरे रास्ते के कारण झांकियों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ जाम की समस्या भी पैदा हो सकती है।

मेले में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं और झांकियां 25 अक्टूबर से निकलनी शुरू हो जाती हैं। महासमिति ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और मेले की भव्यता बनाए रखने के लिए डिवाइडर हटाने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!