Trending

Jaunpur News : हाईवे के अवैध कट पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Naya Savera Network

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार के पास वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे हादसा हो गया। हाईवे पर बने अवैध कट को पार करते समय बाइक सवार तीन युवक कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सदरुद्दीन गांव निवासी 24 वर्षीय रिजवान अपने दोस्त अब्बास मेहंदी और मोहम्मद कल्लू के साथ बाइक से नौपेड़वा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बने अवैध कट को पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. आलोक रघुवंशी ने प्राथमिक उपचार के बाद रिजवान और अब्बास मेहंदी की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!