Trending

Jaunpur News : महगवां रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के ठहराव को मिली मंजूरी

Naya Savera Network

जौनपुर। वाराणसी-फैजाबाद रेलखंड पर स्थित महगवां रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार वाराणसी से अयोध्या के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04201 अप और 04202 डाउन का ठहराव अब महगवां स्टेशन पर भी होगा। इससे आसपास के गांवों के यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

फिलहाल दोनों ट्रेनों का संचालन 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा। कोरोना महामारी से पहले इस रेलखंड पर ट्रेनों का ठहराव बंद होने के कारण स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने जनसंवाद के माध्यम से अपनी समस्या उठाते हुए महगवां स्टेशन पर ठहराव शुरू कराने की मांग की थी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नियमित ठहराव शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। स्टेशन मास्टर स्वतंत्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस फैसले से महगवां सहित आसपास के गांवों के यात्रियों को लाभ होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!